ताजा समाचार
January 23, 2009
श्री रमेश पोद्दार को मायुमं ने किया सम्मानित।
January 21, 2009
मारवाड़ी समाज के नाम को रोशन कर दिया
यह है समाज की सेवा: जब कोई व्यक्ति सही अर्थों में समाज सेवा को अपना लक्ष्य बना लेता है तो इसकी चर्चा करना हमारा कर्त्तव्य हो जाता है, पिछले दिनों कोशी के कहर के समय किस प्रकार एक महिला होते हुऎ भी युवा मंच के सैकड़ों साथियों के साथ राहत कार्यों में लगी हुई थी। कई जगह से मेरे पास इन्टरनेट से युवा मंच की सूचनायें आने लगी, कई पत्रकार मित्रों ने मुझसे कहा की युवा मंच के सदस्य राहत कार्य में हर जगह देखे गये। मारवाड़ी सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री की रिपोर्ट में भी युवा मंच का जिक्र इस बात को दर्शाता है कि श्रीमती सरिता बजाज और श्री जगदीश चन्द्र मिश्रा ने मिलकर बाढ़ राहत कार्य के समय जिस लगन से मेहनत की व अविश्वनिय सा लगता है। पर सच्चाई यही है कि यह सच है- किस प्रकार पानी के बीच 30 दिनों तक लगातार रहकर देश भर की शाखाओं के सहयोग से यह कार्य करना सच में इस महिला ने मारवाड़ी समाज के नाम को रोशन कर दिया है। -संपादक
प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सरिता बजाज ने मंच स्थापना दिवस पर बाढ़-पीड़ितों के बीच मौजूद होकर उनकी सेवा करते हुए मंच के परम ध्येय जनसेवा के प्रति निष्ठां प्रकट की| प्रांतीय अध्यक्ष जी ने २० जनवरी को मधेपुरा, राघोपुर-सिमराही, प्रतापगंज आदि बाढ़ प्रभावित शाखाओं का दौरा करते हुए बाढ़-पीड़ितों के बीच हजारों कम्बल एवं अन्य राहत-सामग्री का वितरण किया. २१ जनवरी को उनका कार्यक्रम बिहारीगंज एवं आलमनगर तथा समीपवर्ती क्षेत्रों में निर्धारित है।
January 19, 2009
FOUNDATION DAY
MYM,SBP cordially invite you to attend our ALL INDIA MARWARI YUVA MANCH, FOUNDATION DAY & RAJAT JAYANTI VARSH celebrate at 5.00 pm on 20th January 2009 at Sri Marwardi Panchayati Dharmsala, Gaiety Road, Sambalpur. Which will be inaugurated by Mrs. Reena Trivadi, The Chairman, Sambalpur Municipality, Sambalpur.
इतिहास गवाह है-

मंच स्थापना दिवस पर दो यादगार तस्वीरें-
इतिहास के पन्नों से:
-श्री सुरेश बेड़िया,
अध्यक्ष-पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन युवा मंच
संदर्भ:मंचिका 1985
श्री डॉ गिरधारी लाल सराफ, महामंत्री-पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं श्री जयदेव खंडेलवाल [स्व.], अध्यक्ष-पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का अधिवेशन के प्रचारार्थ अवदान न केवल सराहनीय रहा, बल्कि युवा साथियों के लिये प्रेरणा का स्त्रोत भी बना। इस संदर्भ में युवा साथी श्री हरि प्रसाद शर्मा, श्री विनोद मोर, श्री पवन सीकारीया, श्री मुरलीधर तोशनीवाल, श्री सरोज जैन, श्री कमल अगरवाल, श्री निरंजन धीरसरीया, श्री संजीव गोयल, श्री प्रमोद जैन, श्री प्रकाश पंसारी आदि का सहयोग न केवल उल्लेखनीय है बल्कि अधिवेशन की कल्पित सफलता का मूल कारण भी।
-श्री अनिल जैना,
स्वागत मंत्री-अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन युवा मंच
[प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन]
संदर्भ:मंचिका 1985
अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन युवा मंच
प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन
स्वागत समिति
स्वागताध्यक्ष:
प्रमोद्ध सराफ,
संयोजक (संगठन समिति): सुरेश कुमार बेड़िया,
मंत्री (संगठन समिति): प्रमोद कुमार जैन
मंचिका संपादक: श्री प्रदीप कुमार जैन
प्रथम मंचिका का आवरण चित्र -1985 (अधिवेशन विशेषांक)
January 14, 2009
झारखंड प्रान्त: स्थापना दिवस की तैयारी शुरू
जमशेदपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस पल को यादगार बनाने के लिए मंच के सदस्य तैयारियों में जुट गये हैं।
20 जनवरी को मंच स्थापना के इस विशेष कार्यक्रम के लिए झारखंड के 56 शाखाओं द्वारा वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें नगर की तीन शाखाएं भी शामिल हैं। मंच के प्रांतीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में मंच की वेबसाइट लांच किया जाएगा। साथ ही साथ समाज के विकास एवं कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न समाज के लोगों को जोड़कर एक परिचर्चा भी करवायी जायेगी। इसके लिए प्रचार अभियान शुरू हो चुका है।
January 12, 2009
बिहार: रजत जयंती वर्ष
बिहार प्रांतीय मारवाडी युवा मंच द्वारा अपनी सभी शाखाओं को यह सूचना दी गयी है की रजत जयंती वर्ष के प्रथम सप्ताह में (20 जनवरी - 26 जनवरी 2009) शाखाएं "वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान समारोह" का आयोजन करें।
इस कार्यक्रम में सभी शाखाओं के संस्थापक एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान करने का भी आह्वान किया गया है।
बिहार प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सरीता बजाज ने शाखाओं को सलाह दी है कि शाखाएं, रजत जयंती कार्यक्रमों में शाखा के सभी वर्त्तमान पदाधिकारियों, पूर्व के सभी शाखाध्यक्षों, मंत्री तथा गृह शाखा एवं निकटवर्ती शाखा के सभी पूर्व एवं वर्तमान राष्ट्रीय तथा प्रांतीय पदाधिकारियों/कार्यकारिणी सदस्यों को अवश्य आमंत्रित करें ताकि शाखा सदस्यों को उनके अनुभवों का लाभ भी प्राप्त हो सके। साथ ही शाखा पदाधिकारियों से अनुरोध है कि अपने कार्यक्रम की अग्रिम सूचना प्रांतीय नेतृत्व को अवश्य देंवें, ताकि प्रान्त द्वारा प्रेषित प्रेस विज्ञप्ति एवं समाचारों में आपके प्रस्तावित कार्यक्रमों की सूचना दी जा सकेगी एवं आवश्यकता पड़ने पर आपको कार्यक्रम सम्बन्धी सुझाव दिए जा सकेगें।
20 जनवरी 2009 को एक कार्यक्रम सभी शाखाएँ अवश्य आयोजित करें, ऐसा अनुरोध है -
मंच का दीपोत्सव
इस कार्यक्रम के तहत, 20 जनवरी की संध्या, अपने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहे पर 25 दीप जलाकर मंच के 25 प्रकाशमय वर्षों के यादें ताजा करें। आयोजन स्थल पर शाखा एक फोटो प्रदर्शनी लगाकर पूर्व में किए गए अपने कार्यक्रमों की झलक समाज के सम्मुख प्रर्दशित कर सकती है। इस कार्यक्रम में समाज के अभिभावकों, युवा साथियों, पत्रकारों, प्रशासनिक पदाधिकारियों को भी आमंत्रित करें एवं मंच की दिशा एवं भविष्य की कार्ययोजना हेतु उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करें। प्राप्त सुझावों को शाखाएं, बाद में, डाक द्वारा राष्ट्रीय/प्रांतीय नेतृत्व को प्रेषित कर सकती हैं। सभी शाखाओं के जन-संपर्क पदाधिकारियों से अनुरोध है कि रजत जयंती उत्सव की सूचना सभी संचार माध्यमों, प्रशासन एवं लोक-प्रतिनिधियों को अवश्य दें।
हमारा संगठन अब युवा हो गया है। 25 वर्षों में हमने समाज को और समाज ने हमें काफी कुछ दिया है। अब समय है, खुशियों, उल्लास और हर्ष का। आइये, हम सब मिलकर ये शपथ लें कि हमारे वरिष्ठ मंच बधुओं ने जिस स्वप्न कि कल्पना कर, इस संगठन की नींव रखी, समाज एवं राष्ट्र की सेवा के अपने परम लक्ष्य को अपना तन-मन-धन समर्पित कर प्राप्त करेंगे।
साभार: "- बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के ब्लॉग: bpmym.blogspot.com पर प्रकाशित लेख "
रजत जयंती महोत्सव
रजत जयंती महोत्सव हेतु कार्यक्रम व इसके प्रतीक चिह्न- लोगो- हेतु आप सभी के सुझाव आमंत्रित हैं। कृपया अपने सुझाव हर हाल में 30 सितम्बर तक राष्ट्रीय कार्यालय प्रेषित करें। सर्वश्रेष्ट पांच सुझावों को राष्ट्रीय अधिवेशन में पुरस्कृत किया जाएगा।
